संगठन के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि : दिनेश बियार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अपना दल एस की मासिक बैठक जिला कार्यालय, छपका में जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि  दिनेश बीयार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, विशिष्ट अतिथि आलोक पाण्डेय प्रदेश सचिव युवा मंच व मान सिंह गौड़ ब्लाक प्रमुख म्योरपुर उपस्थित रहे।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि, संगठन सर्वोपरि होता है, जनपद सोनभद्र में त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव 2026 को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा।

वहीं विशिष्ट अतिथि गणों ने कहा कि संगठन विस्तार हेतु सभी पदाधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाना होगा।


मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि, हमारे पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत करने हेतु काम किया जा रहा है, आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पंचायती सीटों पर पार्टी के पदाधिकारियों को बड़े ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ाएगी, और अधिक अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। वही अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिन पदाधिकारियों ने अच्छा काम किया है उनका पार्टी हमेशा सम्मान करती आई है और आगे भी करती रहेगी।


आज के जिला मासिक बैठक में पिछले 17 अक्टूबर को जौनपुर में आयोजित पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रहे यश: कायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर व 4 नवंबर को बरेली में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद से अपने सहयोगी साथियों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने वाले समर्पित पदाधिकारीयों को अंगवस्त्र व अन्य आकर्षक उपहार द्वारा सम्मानित किया गया। पिछले महीने 10 अक्टूबर में हुई चारों विधानसभाओं में सबसे अच्छी मासिक बैठक राबर्ट्सगंज विधानसभा में हुई थी, जिसके लिए 12 अक्टूबर को जोन की मासिक बैठक में सबसे अच्छी बैठक दुध्दी विधानसभा के दक्षिणी जोन बभनी में हुई जिसके लिए जोन अध्यक्ष दिनेश और जोन प्रभारी मान सिंह गोड जी को जिले के मासिक बैठक में अंगवस्त्र देकर आज मासिक बैठक में सम्मानित किया गया।


इस मासिक बैठक में उपस्थित विनोद यादव , मुकेश पटेल , राकेश पटेल सचिवगण विकास पटेल साथ हीं जिले के सैकड़ो पदाधिकारी मासिक बैठक में सम्मिलित हुए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?