भारतीय हाकी के 100 वीं वर्षगांठ पर खेल उत्सव का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बालक व बालिका वर्ग का हुआ हाकी मैच

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में खेल निदेशालय के तत्वावधान मे जनपद स्तरीय बालक व बालिका वर्ग का हाकी खेल उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जनपद के हाकी संघ के पदाधिकारियों, राष्ट्रीय स्तर हाकी के खिलाडियों के साथ-साथ जनपद के अनेक जनप्रतिनिधि पूर्व खिलाडी एवं स्थानीय गणमान्य लोगो की उपस्थिति में प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

हाकी मैच का उदघाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि शमशाद अहमद किया गया। पहला मैच बालक वर्ग में खेला गया। यह मैच दिग्विजय एकादश बनाम स्वदीप एकादश के मध्य खेला  गया, जिसमें दिग्विजय एकादश ने 2-0 से जीत दर्ज किया।

इसी तरह दुसरा मैच बालिका वर्ग में खेला गया। जिसमें आर्दश इण्टर कालेज बनाम तियरा स्टेडियम के मध्य खेला गया जिसमें तियरा स्टेडियम ने 2-0 से विजेता रही।

इस मैच में शमसाद अहमद, असरार अहमद, , इमामदी, अहमद, नूरूदीन खान एवं रेफरी सुमित कुमार, अमरजीत यादव, अरूण आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर स्वदीप श्रीवास्तव , सुधाकर यादव , अरूण शर्मा, हरतेश प्रताप सिंह, रितेश प्रताप सिंह, अमरेन्द्र सिंह आर्दश इण्टर काजेल, संदीप सिंह, राजेश दुबे, सुभाष कुमार वालीबाल प्रशिक्षक, सुनील यादव एथलेटिक्स प्रशिक्षण, जगदीश रावत अन्य गणमान्य व अनेक खेल प्रेमी मौजूद थे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?