भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी की माता का निधन, शोक की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी की माता जी का गुरुवार शाम लगभग 5 बजे निधन हो गया। वह पिछले पांच दिनों से सीने में दर्द की शिकायत के चलते वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचाररत थीं। इलाज के दौरान उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी रही और अंततः उन्होंने अंतिम सांस ली।

माता जी के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, माता जी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके असमय निधन से परिजनों को गहरा आघात लगा है। घर में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए वाराणसी पहुंच रहे हैं।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?