झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका , जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

युवक के गले पर चोट के निशान

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरूखाड़ के टोला बगबियानी में गुरुवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजनीकांत पुत्र स्वर्गीय अश्विनी कुमार (25 वर्ष) निवासी पतरिहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। नजदीक जाकर पहचान करने पर पता चला कि शव रजनि कांत का है। सूचना तत्काल विंढमगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से तथा आगे की ओर गर्दन पर धारदार हथियार से गले का आधा से ज्यादा भाग काट दिया गया है, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय की मौजूदगी में शव को कब्जे में कर अंत परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया तथा मोटरसाइकिल व रोड के किनारे पड़े खून की फोरेंसिक जांच करने की बात कही गई।


बताया जाता है कि अविवाहित रजनीकांत ने पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। करीब एक वर्ष पूर्व उसके पिता अश्विनी कुमार का बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई थी। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

1491
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?