घोरावल में भीम आर्मी की तहसील स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

सोनभद्र। घोरावल विधानसभा में बुधवार को भीम आर्मी के तत्वावधान में तहसील स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध मौजूद रहे। उन्होंने तहसील कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की संगठनात्मक समीक्षा की तथा संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने पर बल दिया। समीक्षा के दौरान तहसील अध्यक्ष विजय कुमार मौर्या, तहसील उपाध्यक्ष हरिशचंद्र मौर्या, तहसील प्रचारक/कोषाध्यक्ष अंकित कुमार मौर्या, तहसील कार्यकारिणी सदस्य अक्षय कुमार, अमित कुमार मौर्या, ब्लॉक अध्यक्ष करमा एवं घोरावल बृजेश कुमार, ओमप्रकाश यादव, तहसील महासचिव दीपचंद भारती, तहसील मीडिया प्रभारी विनय कुमार के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उमाकांत राव एवं इंडियन आजाद उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला महासचिव अखिलेश कुमार भारती, गोविंद कुमार प्रधान, तौसीफ खान, विजय कुमार भारती, संतोष कुमार, बच्चेलाल भारती, अमित कुमार मौर्या, अक्षय कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, सामाजिक जागरूकता एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों से संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। बैठक का समापन संगठन की एकता, मजबूती एवं सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

1491
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?