दो दिन से लापता चार वर्षीय बालक का तालाब में मिला शव, परिजनो ने जतायी हत्या की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परसौना के तालाब से बुधवार को गांव के लापता 4 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताते चले कि सोमवार को चार वर्षीय श्रेयांश घर से खेलते हुए लापता हो गया था। इस मामले में पुलिस ने मिली सूचना पर त्वरित एफआईआर दर्ज कर लिया था और लापता बच्चे की तलाश मे जुटी थी।

अपराध निरीक्षक शमशेर यादव ने बताया कि घोरावल क्षेत्र के पश्चिम एरिया के परसौना गांव के रहने वाले कमला प्रसाद बैसवार ने सूचनी दी थी कि उनका चार वर्षीय पोता श्रेयांश सोमवार की दोपहर बाद के वक़्त से घर से गुम हो गया है। बताया गया कि दोपहर के समय श्रेयांश खेल रहा था। उसके बाद घरवालों ने उसे वहाँ नहीं देखा। घर के लोग सोच रहे थे कि श्रेयांश अपनी दादी के साथ खेत पर गया है लेकिन जब दादी शाम के वक्त खेत से घर लौटी तो श्रेयांश उनके साथ नहीं था। उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। मायूस घर वालों ने अपनी जानकारी में सभी जगह उसकी तलाश की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इधर बुधवार को उसी बच्चे के घर से महज साठ सत्तर मीटर दूर पर तालाब मे उसका शव उतराया देखा गया। ग्रामीण मौके पर जुटे। घटना की जानकारी बच्चे के घरवालों को हुई, लोग वहाँ पहुंचे और पानी से बाहर निकाला गया। घरवालों ने बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। स्वजन मे कोहराम मच गया। इस मामले में मिली सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाने की बात कही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?