विवाहिता सहित डेढ़ वर्ष के तीन बच्चो के फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अजीत प्रताप

शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान होकर किया आत्महत्या

तीनो बच्चो का एक ही दिन हुआ था जन्म और मृत्यु

प्रतापगढ(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है,देहात कोतवाली क्षेत्र के भदोही गांव में एक विवाहिता ने डेढ़ साल की दो मासूम बेटियों और बेटे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। वही घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने चारों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए भेज जांच में जुट गई है। बताते चले कि इन तीनों मृतक बच्चे बच्चो का जन्म भी एक साथ ही हुआ और तीनों की मौत भी एक साथ हो गई है। वही बताया जा रहा है कि महिला अपने नशेड़ी पति से परेशान थी।

कोतवाली देहात के भदोही गांव का संदीप उर्फ राजतेजा पुत्र रामबरन शराब का आदी है, वह आये दिन शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता था। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी दुर्गेश्वरी (30 वर्ष) ने अपने डेढ़ वर्ष की दो मासूम बेटियों लक्ष्मी,उजाला व बेटे रौनक के साथ कमरे में स्वयं को बंद कर लिया और छत के सहारे फांसी का फंदा लगाकर पहले बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद स्वयं भी फांसी के फंदे से झूल गई।

आज सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर दुर्गेश्वरी की सास कमरा खुलवाने गई तो आवाज देने पर कमरा नही खुला तो पड़ोसियों को बुलाया। वही पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे तो नजारा देखकर हैरान हो गए।

इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?