बरुदी गोला खाने से गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार
विंढमगंज (सोनभद्र)। प्रतिबंधित बारूदी गोले का जाल जंगल में शिकारीयों द्वारा बिछाऐ जाने की शिकार एक गाय हो गयी जंगल में चारा खाते समय बरुदी गोला खाने से गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त।

विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत घिवही से जंगल में चरने गई गाय को शिकारियों द्वारा बिछाए गए प्रतिबंधित गोले को खाने से गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने का मामला प्रकाश में आया है।  बता दें कि प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र मंगर शर्मा निवासी ग्राम पंचायत घिवही थाना विन्ढमगंज, की गाय प्रत्येक दिन की भांति 3 जनवरी शुक्रवार को जंगल में चारा चरने गई थी कि चारा चरने के दौरान जंगली जानवरों का शिकार के लिए शिकारियों ने जंगल में प्रतिबंधित गोले बिछाए रखा था जिसकी जद में गाय आ गई और गोले को खा बैठी जिसे खाते ही गोला गाय की जबड़ा में बलास्ट कर गया और गाय की जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ये घटना 3 जनवरी शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे का बताया जा रहा है जो गाय की जबड़ा क्षतिग्रस्त होने के बावजूद भी गाय अपने स्वामी के पास भाग कर आई। गाय की इस दशा को देखते ही प्रमोद कुमार शर्मा ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाय की इस दशा को देख जल्द ही फरार शिकारियों का पकड़े जाने की बात कही और गाय स्वामी को थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देने की बात कही, जिसके बाद गाय स्वामी ने बताया कि जंगल में शिकार करने आए शिकारियों को पिछले कई दिनों से देखा जा रहा था वो गांव के अंतिम छोर जंगल किनारे मंडराते दिख रहे थे। जो धनुष बाण भी धारण किए हुए थे।जो जंगली जानवरों का शिकार के लिए आए थे। जिनकी बिछाए गए गोले के चपेट में गाय आ गई। गाय की गोला खाने की घटना का भनक लगते ही गोला लगाने वाले मौके से फरार हो गए। बता दें कि प्रमोद कुमार शर्मा ने दोनों भाई शिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से ऐसे शिकारियों के प्रति कड़ी कार्रवाई करने की मांग कि है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?