धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, पुलिस ने पुतला छीना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वर्ण जयंती चौक पर सभा कर किया समापन, “तानाशाही नहीं चलेगी” के लगे नारे

सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार पैदल मार्च किया।

पुलिस ने रोका, पुतला छीना
कांग्रेसजन धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से स्वर्ण जयंती चौक की ओर जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए युथ कांग्रेस के महासचिव रोहिल मिश्रा और मृदुल मिश्रा से जबरदस्ती पुतला छीन लिया। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ और वे स्वर्ण जयंती चौक पहुंचकर सभा कर मार्च का समापन किया। पूरी सड़क “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के नारों से गूंजती रही।

“यह तानाशाही है” – रामराज सिंह गोंड

मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि “नरेंद्र मोदी की लोकतंत्र विरोधी सरकार संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को घसीट कर गिरफ्तार कर रही है। प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को भी बलपूर्वक गिरफ्तार किया जा रहा है। यह लोकतंत्र नहीं तानाशाही है। एक तरफ राहुल गांधी संसद में छात्रों और नौजवानों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज पर चर्चा की मांग कर रहे थे, वहीं भाजपा सरकार छात्रों के आंदोलन को दमनपूर्वक कुचलना चाहती है।”

“देश महंगाई और अंधेरे में” – ज्ञानेंद्र त्रिपाठी

पूर्व पीसीसी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि “केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को घोर महंगाई और अंधेरे में धकेल दिया है। देश का हर तबका इस सरकार से त्रस्त हो चुका है और इसे बदलना चाहता है।”

“छात्रों का भविष्य बर्बाद” – राजीव त्रिपाठी

पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि “छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने वाली भाजपा सरकार लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रही है। देश के छात्र और नौजवान इस सरकार को हर हाल में सबक सिखाएंगे। हम सब एक स्वर से शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहते हैं ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे।”

“महिलाओं पर अत्याचार” – संगीता श्रीवास्तव

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि “भाजपा सरकार देश की महिलाओं के साथ अत्याचार कर रही है और झूठे वादे कर रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं को आगे आकर अपने न्याय और अधिकार की बात करनी चाहिए।”

“राहुल गांधी के साथ लड़ेंगे” – शशांक मिश्रा

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि “छात्रों और युवाओं की लड़ाई हम देश के नेता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे और छात्रों को उनका हक और अधिकार दिलाकर रहेंगे।”

मौजूद रहे
पैदल मार्च में पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, वरिष्ठ नेता जगदीश मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी, आरटीआई के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, ओबरा नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ प्रजापति, पीसी सदस्य राजबली पांडे, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल त्रिपाठी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हिमाचल साहनी, जिला महासचिव दयाशंकर पांडे, जिला सचिव आशीष सिंह, बाबूलाल पनिका, शेखर शरण सिंह, शीतला सिंह पटेल, शहर उपाध्यक्ष प्रदीप चौबे, जयशंकर भारद्वाज, चतरा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील मिश्रा, प्रांजल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Comment

1518
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?