विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुआ आयोजन, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
सोनभद्र। शनिवार को युवा राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम संयोजक युवा रालोद प्रयागराज के क्षेत्रीय महासचिव पवन शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा रालोद प्रयागराज सूर्य प्रताप सिंह उर्फ पंचू पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद रामसेवक सिंह पटेल तथा संचालन अभय सिंह पटेल व मंदीप सिंह ने किया।
युवा संवाद को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने युवाओं एवं किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि रालोद से जुड़कर अपने भविष्य का नवनिर्माण करें। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश की आधी आबादी की इतनी बड़ी संख्या देखकर एहसास हो गया है कि रालोद को सोनभद्र में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विशिष्ट अतिथि सूर्यप्रताप सिंह पंचू पटेल ने युवा संवाद की भव्यता को देखकर आयोजकों को बधाई दी।
कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व सोनभद्र जिला बॉर्डर में प्रवेश के बाद हिन्दुआरी तिराहे पर युवा रालोद प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी व रालोद नेता ठाकुर रोहित सिंह ने जोरदार स्वागत कर किसानों की पहचान ट्रैक्टर पर मुख्य अतिथि को बिठाकर हिन्दुआरी से चंडी होटल के रास्ते मां शीतला मंदिर पर दर्शन-पूजन कराया, फिर किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृतियों को नमन किया।
नगर के विवेकानंद प्रेक्षागृह में पहुंचने पर आयोजक मंडल द्वारा रविन्द्र पटेल को पगड़ी बांधकर तथा काशी विश्वनाथ जी के चित्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव युवा रालोद विवेक चतुर्वेदी, रालोद मिर्जापुर जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, प्रदेश सचिव अभय पटेल, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजय भारती, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशान्त विष्णु प्रताप सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश पटेल, अनिल प्रताप सिंह, मीना पाल, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कलावती देवी, विरेन्द्र मिश्रा, अनूप केशरी, सुधाकर दुबे, मुन्ना पटेल, सत्यानंद पांडेय, आशुतोष, विजय केशरी, नितेश पटेल, कमलेश यादव, महेंद्र पटेल, शिवम, चंदन सोनी, गुड्डू माली, राकेश अग्रहरी, राबिया शेख एवं समीना खान, जिला सचिव चिंता मौर्या, रिंकी कोल, रेहाना बेगम, गीता मौर्या, किरन मौर्या, देवी भारती, वरुण चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।









