वृद्धजनों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एक अनूठा और मानवीय पहल करते हुए राबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत छपका गांव स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे बुजुर्गों के साथ जन्मदिवस मनाया। इस दौरान फल वितरित कर बुजुर्गों को सम्मान और स्नेह का अहसास दिलाया गया।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे ‘आशु’ ने कहा, “आज देश में यदि कोई गरीब, मजदूर, किसान, आदिवासी, दलित और आम-जनमानस की आवाज बनकर खड़ा है तो वह नाम है राहुल गांधी। वे संसद में निरंतर आमजन की समस्याओं को मुखरता से उठाते हैं। वे सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि उम्मीद की वो किरण हैं जो देश को एक बेहतर दिशा में ले जा सकते हैं।”

आशु ने कहा कि राहुल गांधी ही देश की जमीनी समस्याओं को न केवल समझते हैं, बल्कि उस पर लगातार संघर्ष भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें, यही हम सबकी कामना है।

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि वर्तमान में देश का नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है। “राहुल गांधी ही वो नेता हैं जिनसे देश का युवा वर्ग आशा और भविष्य की उम्मीद करता है।”

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी की सोच समावेशी और विकासोन्मुखी है। “वह हर वर्ग की आवाज बनते हैं। हम उनके नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सुधार की अपेक्षा रखते हैं।”

घोरावल विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौबे ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर इस प्रकार का आयोजन कर समाज के कमजोर वर्गों को जोड़ना ही कांग्रेस की असली विचारधारा है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, अनिल बियार, प्रमोद प्रजापति, महेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि पार्टी सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम भी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?