नौगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही, कूड़ा रजवाहा माइनर जाम, किला रोड पर जलभराव, सफाई की हकीक़त उजागर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) में बुधवार को हुई तेज मूसलाधार बारिश ने पूरे कस्बे को अस्त-व्यस्त कर दिया। भारी बारिश ने रजवाहा माइनर नहर और नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी, बल्कि वर्षों से चली आ रही लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। कूड़ा रजवाहा माइनर नहर ओवरफ्लो हो गई, जिससे कस्बा बाजार की दर्जनों दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुस गया। वहीं, नौगढ़ किला रोड पर हुए भारी जलभराव ने आमजन की आवाजाही तक रोक दी।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सिंचाई विभाग द्वारा हर साल कूड़ा रजवाहा माइनर नहर की सफाई का दावा फाइलों में किया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता। नतीजा यह हुआ कि बुधवार को हुई बारिश में माइनर पूरी तरह जाम हो गया और पानी का बहाव रुक गया। इस कारण नालियां ओवरफ्लो हो गईं और गंदा पानी घरों में घुस गया। दुकानदार बर्तन लेकर अपने घरों व दुकानों से पानी निकालते नजर आए, जबकि घरेलू सामान पानी में भीग कर खराब हो गया।

उधर, नौगढ़ किला रोड पर भी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए। यह मार्ग जहां स्थानीय ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है, वहीं चंद्रकांता किला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल तक पहुंचने का एकमात्र संपर्क मार्ग भी है। डीएम और एसपी जैसे उच्च अधिकारी समय-समय पर इस क्षेत्र का दौरा करते रहे हैं, इसके बावजूद वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश से सड़क पर पानी भर गया। नालियों की सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं हो सका, जिसके चलते नालियां ओवरफ्लो हो गईं और पानी लोगों के घरों तक जा पहुंचा। इससे स्थानीय निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई परिवारों का घरेलू सामान भीग गया और लोगों को दिनभर पानी में ही रहना पड़ा।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन नाली सफाई और सड़क मरम्मत की अनदेखी होती रही। वे अब सिंचाई विभाग कार्यालय के घेराव की चेतावनी दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द कूड़ा रजवाहा माइनर की सफाई कराई जाए और नौगढ़ किला रोड की मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से बचा जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?