नौगढ़ में वरुण संस्था व सेव द अर्थ फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास 200 बच्चों को स्वेटर, 200 बुजुर्गों को कंबल वितरित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए वरुण संस्था एवं सेव द अर्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वरुण बालिका हॉस्टल नौगढ़ बाघी एवं सामुदायिक शिक्षा केंद्र शाहपुर में स्वेटर–कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 200 बच्चों को स्वेटर तथा 200 बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. आर. पी. सिंह ने बच्चों एवं ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है, तभी विकास के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।

सेव द अर्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि संस्था समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने बताया कि सहयोग और सहभागिता के माध्यम से ही गरीबी जैसी सामाजिक चुनौतियों को कम किया जा सकता है।

वहीं वरुण संस्था के सचिव डॉ. एस. पी. सिंह ने कहा कि ग्राम शाहपुर चंदौली जनपद का अंतिम गांव है, जहां शिक्षा और नशा मुक्ति की विशेष आवश्यकता है। शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है और यह प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बाघी नीलम ओहरी, पूनम सिंह, डॉ. अंजली सिंह, प्रतीक, विजेंद्र कुमार, गोवर्धन, रविंद्र, संतोष, देवेंद्र साहनी सहित अनेक ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?