सीओ दुद्धी ने बभनी थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- शस्त्र संचालन व अभिलेखों की गहन जांच

बभनी (सोनभद्र)। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को दुद्धी क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बभनी थाना का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की तत्परता को परखा गया।

थाना परिसर में पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा सीओ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात निरीक्षण की शुरुआत करते हुए उन्होंने शस्त्रागार, कारतूस, मालखाना, अभिलेख, मेस और बैरिक व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान सब इंस्पेक्टरों और पुलिस जवानों से असलहों व पिस्टल को खोलने-बंद करने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि आपात परिस्थितियों में उनकी दक्षता बनी रहे।

निरीक्षण के क्रम में सीओ ने हेड मुहर्रिर से पंजीकृत मुकदमों की स्थिति, थाना क्षेत्र की साफ-सफाई तथा चौकीदारों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण कर महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।

थानाध्यक्ष कमलेश पाल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सीओ ने कहा कि आमजन जब भी अपनी समस्या लेकर थाना पहुंचे, तो उसका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीट बुक का भी अवलोकन किया और पुलिस कर्मियों को कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। सीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, तेज बहादुर सिंह, सरफराज खान, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, सुनील कुमार, राम आशीष यादव, मोहम्मद सलीम सहित महिला आरक्षी दीपा मौजूद रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?