एक दिन की क्षेत्राधिकारी नगर ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

सोनभद्र(यूपी)। जनपद में प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आज डीएवी सीनियर सेकेन्ड्री कॉलेज चुर्क में अध्यनरत कक्षा बारह की एक मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में एक दिन की क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया। इस दौरान एक दिन की क्षेत्राधिकारी द्वारा फरियादियों की समस्याएं सुनी गयी।

शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरूकता लाने के क्रम में डीएवी सीनियर सेकेन्ड्री कॉलेज चुर्क में बारहवी कक्षा में अध्यनरत एक मेधावी छात्रा गौरी पाराशर पुत्री गौतम पाराशर को आज सांकेतिक रूप में एक दिन की क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया।

आज क्षेत्राधिकारी नगर कार्यलय में एक दिन की क्षेत्राधिकारी द्वारा आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?