भारत माता बन बच्चो ने मनाया ऑपरेशन सिन्दूर का गौरव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में शिक्षा क्षेत्र घोरावल के कम्पोजिट विद्यालय बिसुन्धरी में आपरेशन सिंदूर का गौरव प्रतिष्ठित करने के लिए बालिकाओं ने मां भारती का रूप धारण कर तिरंगा लहराते हुए भारत की एकता और अखण्डता का संदेश दिया।

कार्यक्रम समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया अभी हाल में घटित पहलगाम की बर्बर घटना के प्रति बच्चों के अन्दर बहुत जिज्ञासा थी,जिसे आपरेशन सिन्दूर के जरिये दमन कर महिलाओं के सिंदूर की लालिमा अक्षुण्य है का सन्देश दिया गया था। इसे समझाने के लिए विद्यालय में बच्चियों के बीच भारत माता बनने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें पांच बच्चियों ने भारत माता का प्रतिरूप धारण किया। इस दौरान सभी बच्चों और शिक्षको द्वारा तिरंगा लहरा कर एक अद्भुत छटा बिखेर रहे थे।

इस दौरान प्रधानाध्यापक रजनीश श्रीवास्तव ने तिरंगा पर व्याख्यान देकर कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में कंचन,प्रतिमा,सुनीता, मुन्नी देवी व अजीत कुमार उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?