



अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चेरो आदिवासी राजवंश के तत्वाधान में महाराजा मेदिनी राय चेरो शिक्षण संस्थान के समारोह का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ समाजसेविका कबूतरी देवी चेरो,गढ़वा झारखंड ने शिक्षण संस्थान की उद्घाटन महाराजा मेदिनी राय चेरो के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बच्चों में कापी और कलम वितरित करके किया।
इस मौके पर एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य, रविन्द्र कुमार मौर्य,ग्राम प्रधान निगाई प्रतिनिधि विनोद कुमार गुप्ता राकेश सिंह चेरो,विनोद सिंह चेरो,भगवान सिंह,अमर सिंह,राजेंद्र सिंह,बुद्धिनारायण आदि लोग मौजूद रहे।