चकरघट्टा पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चन्दौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरघट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष के पर्यवेक्षण में, चकरघट्टा प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवसागर द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम बजरडीहा से एक अभियुक्त को 5 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंगद पुत्र दशरथ (उम्र लगभग 56 वर्ष), निवासी ग्राम बजरडीहा, थाना चकरघट्टा के रूप में हुई है। पूछताछ में अंगद ने बताया कि वह लंबे समय से कच्ची शराब बनाकर बेचने का काम करता है और इसी से अपना गुजारा करता है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक प्लास्टिक के डिब्बे में कुल 5 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद की है।

इस संबंध में थाना चकरघट्टा पर मुकदमा संख्या 41/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार करने वाली टीम:

उपनिरीक्षक शिवसागर द्विवेदी

हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव

महिला कांस्टेबल राखी

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?