नौगढ़ के जयमोहनी रेंज में दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ का 38वें दिन धरना रहा जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के रामनगर में दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर जयमोहनी रेज परिषर में 38वें दिन भी धरना जारी रखा। धरने की अध्यक्षता महेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष ने की और संचालन शिवकुमार विश्वकर्मा ने किया।

धरने में वक्ताओं ने न्यायालय और शासन द्वारा आश्वस्त 2013 से 2023 तक के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन न करने पर रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा।

धरने में जिलाजीत, मंजू,सुरस्वती, उषा, बसीर, रामजनम, बाबूलाल, विश्वनाथ, विश्वनाथ, रही, लालचंद्र, गुलाव सूर्यकार्त, बहादुर, रामनिहोर, अशोक, विनोद, विजई, लक्ष्मण सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे और अपना विचार व्यक्त किया।

दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई और अपनी मांगों को लेकर धरना निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक कर्मचारी धरने पर बैठे रहेंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?