किसानो को समय पर उपलब्ध कराया जाय खाद,ओवर रेटिंग करने वालो पर हो कार्रवाई: भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर विधायक व जिलाधिकारी ने खाद की आपूर्ति व वितरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ किया संवाद

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में खाद की किल्लत को देखते हुए विघायक सदर भूपेश चौबे और जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में कृषि विभाग व सहकारिता विभाग के अधिकारियों से समितियों पर खाद की आपूर्ति व ओवर रेटिंग पर रोक लगाने के सम्बन्ध में एडीसीओ काॅपरेटिव व जिला कृषि अधिकारी से जानकारी प्राप्त किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने एडीसीओ काॅपरेटिव को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समितियों के लिए खाद का आवंटन किया जा रहा है, वहाँ पर खाद की आपूर्ति समय से कर दी जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकरी को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद व दवा की बिक्री के दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाये। खाद बिक्री में यदि कही पर ओवर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित दुकानदार के विरूद्ध प्राथामिकी दर्ज की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होनें कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप खाद के वितरण की कार्यवाही की जाये।

एडीसीओ काॅपरेटिव ने बताया कि इफको पारादीप सयंत्र (उड़ीसा)से विंध्याचल मण्डल मिर्जापुर के लिए 2500 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक का आवंटन हुआ है। मिर्जापुर रैंक पॉइंट पर 26.जुलाई तक आने की संभावना है। जनपद को फास्फेटिक उर्वरक प्राप्त होते ही समितिवार उर्वरक आवंटन कर प्रेषित किये जाएंगे। जनपद में कुल 5 मीट्रिक  टन से कम स्टॉक वाली 29 समितियों में उर्वरक प्रेषित किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?