समय पर दवा का कोर्स पूरा करने से ही क्षय रोग से मिलेगी मुक्ति: सीडीओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मुख्य विकास अधिकारी ने क्षय रोग से 26 ग्रसित रोगियों को पोषक पोटली का वितरण कर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित 26 क्षय रोगियों को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने शुक्रवार को पोषक पोटली का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य मुख्य विकास ने क्षय रोगियों का मनोबल बढ़ाते हुए समय पर दवा लेने एवं दवा का कोर्स पूरा कर क्षय रोग से मुक्त होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस प्रकार रेडक्रॉस शाखा सोनभद्र के सदस्यों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए शासकीय कार्य में स्वास्थ्य विभाग का बढ़ चढ़कर सहयोग किया जाता है।

पोषक पोटली वितरण के अवसर पर अपर जिलाकिारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, एसीएमओ व गणमान्य अधिकारियों के साथ सदस्य धर्मेंद्र जायसवाल, अमित चंदेल एवं सरकारी सचिव डॉ सुमन कुमार उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?