जिरही मन्दिर से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की पिकअप पलटी,16 लोग हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। नशा व तेज रफ्तार के कारण दर्शनार्थियों से भरी पिकअप खाई में पलटी

जिरही देवी मंदिर में पूजा करने के बाद लौट रहे लोगो की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी,पिकअप में सवार थे 20 लोग सवार

दुर्घटना के दौरान बच्चों समेत 16 लोग हुए घायल,13 लोगो को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर

नेटवर्क समस्या के कारण समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस।।

घंटे भर बाद किसी प्रकार से सूचना पर पहुंची एक एम्बुलेंस।

अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पिकअप द्वारा पहुंचाया गया अस्पताल।

दुर्घटना में सभी घायलों को सीएचसी चोपन में कराया गया भर्ती।

घायलों में 3 बच्चे भी बताए जा रहे शामिल।

मंती पत्नी अवध लाल 50 वर्ष, रीना पत्नी बबलू 30 वर्ष, कपलेश्वरी पत्नी रामविलास 40 वर्ष, श्रीकनती पत्नी छोटेलाल 50 वर्ष, नीतू पुत्री रामविशाल 3 वर्ष, अंशिका पुत्री सत्येन्द्र 3 वर्ष, अमरावती पत्नी नागेन्द्र 40 वर्ष, नागेन्द्र पुत्र छोटे 45 वर्ष, रामलाल पुत्र अमृतलाल 15 वर्ष, शिवानी पुत्री बबलू 5 वर्ष, प्रीति पत्नी कृष्ण कुमार 22 वर्ष, उर्मिला पुत्री नागेन्द्र 10 वर्ष, बच्चन पुत्र खुग्गन 50 वर्ष, कुटाले पुत्र बच्चन 25 वर्ष, सत्यम पुत्र अमृतलाल 15 वर्ष,

मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस।

अस्पताल पहुंचे सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने घायलों से घटना की जानकारी लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटे।

तेजबली विश्वकर्मा निवासी जमुअल परिवार व रिश्तेदारों के साथ जिरही देवी मन्दिर दर्शन करने गए थे।

जुगैल थाना क्षेत्र के भीतरी तोला की घटना

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?