आयुष मेडिकल मोबाइल यूनिट को सीडीओ ने हरी झण्डी दिखा किया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन का आज मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि यह आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट अहरौरा ग्राम मे पहॅुचकर मेडिकल कैम्प का आयोजन करेगी तथा होम्योपैथिक दवाइयों का मरीजो में वितरण किया जायेग।

इस यूनिट के सदस्यो मे वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा0 हरिकेश कुमार यादव, फार्मासिस्ट रत्नेश कुमार एवं वार्डव्याय अशोक कुमार आज के कैम्प का संचालन करेंगे।

इस मौके पर जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आद्या प्रसाद सिंह, जनपद के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा0 कुसुमाकर श्रीवास्तव, डा0 सीवीडी पाण्डेय, फार्मासिस्ट बिपुल दूबे, जनमेजय सिंह, राजाराम सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?