नवरात्रि भण्डारा से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, चार पर मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक

कौशाम्बी(यूपी)। जिले में दुर्गा मंदिर में भण्डारा खाकर घर लौट रही नाबालिग किशोरी से 4 युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगा है। आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुची, और माता-पिता को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया और एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है,अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की है जहाँ पर गुरुवार की रात लगभग 8 बजे दुर्गा मंदिर में भंडार खा कर घर वापस जा रही थी। रास्ते मे गाँव के ही चार युवक पहले से घात लगाए बैठे थे, किशोरी को आते देख युवकों ने उसको पकड़ लिया। और सुनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। चीखने-चिल्लाने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। युवकों के चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह घर पहुची। किशोरी की हालत देख कर माँ-बाप के होश उड़ गए। किशोरी ने रो रो कर आपबीती बताई।

इस पर पीड़ित पिता किशोरी को लेकर आरोपियों के घर शिकायत करने पहुचा जहाँ पर आरोप है कि उसके साथ मार-पीट की गई। इसके बाद किशोरी को साथ लेकर पिता पश्चिम शरीरा थाने पहुचा। और लिखित शिकायत किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?