संदिग्ध परिस्थितियों में बंद पड़े खदान में बेहोशी की हालत में मिली किशोरी मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चोपन (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्दिया गांव में एक बंद पड़ी पत्थर की खदान में घायल अवस्था में 13 वर्षीय किशोरी मिली जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया आरोप है कि पीड़िता के गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और असफल होने के बाद बंद पड़ी पत्थर खदान में ढकेल दिया। घटना की जानकारी होने के बाद नाबालिग किशोरी को इलाज के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया वही घटना के बाद मिले तहरीर के आधार पुलिस हरकत में आई और अस्पताल में पीड़िता व परिजनों से मिलकर घटना का विवरण लिया। पुलिस ने बताया कि संदर्भित प्रकरण में पीड़िता के पिता द्वारा थाना चोपन पर मार-पीट की घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी है। फिर भी घटना की गहनता से चोपन पुलिस जांच करेगी।परिजनों की माने तो घटना उस समय घटित हुई जब पीड़िता बीती रात ओबरा सेक्टर 09 से रामलीला देखकर घर लौट रही थी। खदान में गिरने से किशोरी के मुंह, हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई है। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने किशोरी को देखा जिसके बाद बाकी लोगों को घटना की जानकारी दी गई। तत्काल गंभीर रूप से घायल पीड़िता को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया कुछ देर बाद डायल 112 के पहुंचने पर घायल किशोरी को चोपन सामुदायिक केंद्र भर्ती कराया गया। जहां घण्टों इलाज़ के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पीड़िता का मेडिकल होगा।वहीं घटना की जानकारी होने पर सीओ सीटी डॉ चारु द्विवेदी ने पीड़िता का हाल जाना और नाबालिग किशोरी के परिजनों से बात की। सीओ ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम बर्दिया में रहने वाले व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी लड़की खदान में बेहोशी की हालत में मिली है। जिसकी तहरीर प्राप्त हुई है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है आवश्यक विधि कार्रवाई भी की जा रही है। लड़की के चेहरे पर चोट आई है लड़की कुछ बताने के स्तिथि में नहीं है। 161 का बयान एवं 164 का बयान दर्ज किया जाएगा। लड़की ओबरा के सेक्टर 9 में रामलीला देखकर वापस अपने घर रात में लौट रही थी। गांव के रहने वाले युवक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। लड़की अभी कुछ भी बोलने के स्थिति में नहीं है लड़की का बयान लिया जाएगा अगर कुछ होता है तो धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?