16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा सक्रिय सदस्यता अभियान:अनिल सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदस्यता अभियान को लेकर अपनी भूमिका का निर्वहन करें: अनिल सिंह

सोनभद्र(यूपी)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। कार्यशाला मे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी व संचालन जिला मंत्री सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि प्राथमिक सदस्यता अभियान का शुभारंम्भ 02 सितंबर को हुआ था जो 15 अक्टूबर तक चलेगा उसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता होनी है। जिसमें जो भी कार्यकर्ता प्राथमिक सदस्य 50 के लक्ष्य को पूरा कर चुके है वो पार्टी का सक्रिय सदस्य बनेंगे जिसमें उनको माइक्रो डोनेशन के माध्यम से 100 रुपये आनलाइन जमा कर डोनेशन की छायाप्रति सक्रिय सदस्यता फार्म के साथ लगाना अनिवार्य है।

उन्होने कहा कि जनपद आनलाइन (रेफरल कोड) के माध्यम से लगभग एक लाख बयालीस हजार प्राथमिक सदस्य बन चुके है। जिससे यह प्रतीत होता है कि यहां के सभी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को लेकर अपनी भूमिका का निर्वहन किया है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान के दौरान हमारा प्रयास होना चाहिए कि समाज के हर जाति वर्ग क्षेत्र के लोग पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। इसके लिए पार्टी संगठन के योजनानुसार अभी तक जिन लोगो ने 50 प्राथमिक सदस्य अभी तक नही बना पाये है कल दिनांक 15 अक्टूबर को महाअभियान के रुप में लेकर अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे तो आने वाले समय में वो भी सक्रिय सदस्य बन सकते है।


कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के अथक प्रयास व परिश्रम से जिले के निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने में लगभग हम सब सफल हुये है इसके लिए हम आज इस कार्यशाला में आप सब का हृदय से आभार व्यक्त करते है। 16 अक्टूबर से शुरु हो रहे अभियान में वही प्राथमिक सदस्य जिसने कम से कम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूर्ण किया हो और उनका पूरा विवरण संगठन द्वारा निर्धारित प्रारुप पर उपलब्ध कराने पर ही सक्रिय सदस्य बनेंगे और आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


कार्यशाला मे मुख्य रुप से अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य, रंजना सिंह, अभिषेक सिंह चन्देल, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, शंम्भू नारायण सिंह, विनोद पटेल, सरजू बैसवार, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, अमरेश चेरो, मण्डल प्रभारी सुनिल सिंह, नार सिंह पटेल,मीनू चौबे ,पुष्पा सिंह,रंजन पांडेय,अंशु अग्रही, सुरेश शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, अतुल पाण्डेय, विनय श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, सोना बच्चा अग्रहरी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?