अमित मिश्रा
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संगठन पर्व (सदस्यता अभियान) के अंतर्गत प्रेस वार्ता एवं बैठक सम्पन्न हुयी बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल , जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। बैठक कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला सदस्यता प्रमुख अशोक कुमार मौर्य ने किया।
बैठक मे मुख्य अतिथि दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15 को विशेष सदस्यता अभियान चलाया था जिसके अंतर्गत उप्र में एक करोड़ 86 लाख लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बने थे। 2019 में यह संख्या 90 लाख जो बढ़कर 2 करोड 76 लाख हो गयी थी। इस तरह 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ 3 लाख भाजपा के सदस्य बने।
प्रदेश में कुल एक करोड़ 12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन चुके हैं जो भाजपा के प्रदेश एवं बूथ तक के पदाधिकारी भी शामिल है। यह वर्ष भाजपा का संगठन पर्व वर्ष है, जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 8800002024 पर मिस्ड कॉल देना है। जिसके मैसेज द्वारा आपको सदस्यता ग्रहण करनी है। जिसमें कार्ड बनकर आपके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगा।
अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिस्ड कॉल देकर सदस्यता ग्रहण कराई थी। इसके पश्चात 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिस्ड कॉल कराकर सदस्यता ग्रहण कराई। संगठन का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का है जिसके निमित्त कई पदाधिकारीयों को इसको गति देने के लिए संयोजक एवं सह संयोजक बनाया गया है।
इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा की सदस्यता के लिए चल रहे अभियान में 11 सितंबर से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके सदस्यता करना है। 11 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य ,बीडीसी सदस्य ,नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष को घर घर जाकर सदस्यता करनी है।
भाजपा की विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन ,बस स्टेशन, कचहरी ,कॉलेज में कैंप लगाकर सभी सामाजिक संगठन, सभी सामाजिक वर्ग, युवा ,महिला उद्यमी, किसान, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी, कर्मचारी के पास जाकर कार्यकर्ता सदस्य बनायेंगे। द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच समाज के सभी विभिन्न वर्गों, जातियों, समूह को भाजपा से जोड़ने के लिए ’समूह विशिष्ट संपर्क को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने आये हुये अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस बार जिले मे लगभग 3.50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। और हम सभी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर लगभग 200 नये सदस्य बनाने कि योजना पूरी करनी है।
इस मौके पर पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, दिलीप पाण्डेय, बीएन गुप्ता, सुरेन्द्र अग्रहरी, शंम्भू नारायण सिंह, कमलेश चौबे, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, विशाल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, सरजू बैसवार, अमरेश चेरो, संजीव तिवारी, कुसुम शर्मा, अतुल पाण्डेय, बलराम सोनी, दीपक दूबे, प्रमिला त्रिपाठी, सुनील जायसवाल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।






