अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले महान जननायक थे बिरसा मुंडा:जिलाध्यक्ष नंदलाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जल-जंगल-जमीन के संघर्ष को किया याद

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन महान जननायकों में शामिल हैं, जिन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत को खुली चुनौती दी थी। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को तत्कालीन बिहार, वर्तमान झारखंड के उलिहातू गांव में एक साधारण आदिवासी परिवार में हुआ था। कम उम्र में ही उन्होंने आदिवासियों पर हो रहे शोषण, अन्याय और अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों को करीब से देखा। उस दौर में आदिवासियों को उनकी जमीनों और जंगलों से बेदखल किया जा रहा था। इसके विरोध में बिरसा मुंडा ने लोगों को संगठित किया और अधिकारों की लड़ाई का बिगुल फूंका।
नंदलाल ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का प्राकृतिक अधिकार है। बिरसा मुंडा ने इन संसाधनों की रक्षा को केवल आर्थिक नहीं, बल्कि पहचान, संस्कृति और अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा माना। इसी सोच के साथ उन्होंने आदिवासी समाज को जागरूक किया और अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा अमरेश चेरो, जिला महामंत्री शंम्भू गोंड, रामलाल अगरिया, ज्योति खरवार, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह, मीनू चौबे, गुड़िया त्रिपाठी, अमन वर्मा, बलराम सोनी, अतुल पाण्डेय, मनोज सोनकर, चांदप्रकाश जैन, कैलास त्रिपाठी, दिलिप पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1494
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?