नौगढ़ में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सेमरा कुशही गांव निवासी शुभम (22 वर्ष), पिता साधु शरण, मधुपुर से नौगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान चकचोइया गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जंगली जानवर को बचाने में मोटर साइकल अनियंत्रित हो गया और युवक सड़क पर गिर गया, दुर्घटना में शुभम के सिर में गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टर सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही नौगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव और चकराघट्टा थाना प्रभारी संतोष कुमार भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?