अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में प्रयागराज जोन के समन्वयक पूर्व विधायक भगवती चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक मण्डल और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि जोन समन्वयक पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा की संघटन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक, न्याय पंचायत, मंडल अध्यक्ष और बूथ कमेटी को बनाने का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत काम करने वाले युवाओं को संगठन में शामिल किया जा रहा है।
श्री चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई चरम पर है, आदिवासियों के जमीनों को भू माफियाओ द्वारा कब्जा किया जा रहा। बीजेपी सरकार मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का समय से भुगतान न होने से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट से गुजर रहे है। बीजेपी सरकार स्कूलों को मर्ज करने के नाम पर गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का कुचक्र रच रही है।
पूर्व पीसीसी सदस्य राजेश द्विवेदी ने कहा कि बीजेपी सरकार में आम लोग ,किसान, युवा, मजदूर ,सभी लोग त्रस्त है। जनता बदलाव चाहती है, बीजेपी से आमजनता का मोहभंग हो चुका है।
जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी और जिला महासचिब इनामुल हक अंसारी ने कहा कि बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता पूरी ताकत से संगठन सृजन के तहत कार्य कर रहे है।
जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि सरकार बेलगाम हो चुकी है, सरकार जनता की जनसमस्याओं को अनसुना कर रही है। कांग्रेस पार्टी की तरफ जनता का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिब बाबूलाल पनिका ने किया।
उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला महासचिव दयाशंकर देव पाण्डेय, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमाचल साहनी, आशुतोष दुबे, राजबली पांडेय, हरिश्चन्द्र सोनकर, रामेश्वर यादव, संतोष नेताम, लल्लू राम पांडे, आशीष सिंह, सूरज वर्मा, स्वतंत्र साहनी, शेखर शरण सिंह, रामविलास पनिका, शीतला सिंह पटेल,अहमद हुसैन, ईश्वर गौड़, दयाराम प्रजापति, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







