भारतीय किसान संघ ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – भारतीय किसान संघ (उत्तर प्रदेश) के बैनर तले शुक्रवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित विभिन्न किसान मुद्दों पर आवाज़ उठाई और जिला प्रशासन से किसान‑हितैषी उपायों की मांग की।रावटसगंज ब्लॉक के किसानों ने बताया कि बटाईदार किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वे अपनी फसल बेचने में असमर्थ हैं। इस वर्ष शासन द्वारा निर्धारित प्रति बिघा खरीद लक्ष्य पिछले साल के 13 कुंतल से घटाकर 9 कुंतल कर दिया गया है, जबकि अच्छी मानसून के कारण उत्पादन बढ़ा है। किसानों ने इस लक्ष्य को पुनः बढ़ाने की मांग की।प्रदर्शन में प्रभु पाल सिंह, सदानंद सिंह, दयाशंकर, रमेश पटेल, घनश्याम, प्रदीप सिंह, मदन सिंह, श्याम नारायण, छविंदर, बैजनाथ, लाल बहादुर, पवन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई की अपील की गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?