नौगढ़ में भालू का आतंक,युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) के लौवारी गांव में एक दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित राम भवन पुत्र रामनरेश उम्र 40 साल है, जो अपने खेत पर काम करने जा रहे थे तभी झाड़ी में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया।

भालू ने राम भवन के चेहरे और हाथ पर गंभीर रूप से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और भालू जंगल में भाग गया, ग्रामीण पास आकर देखा तो भालू के हमले से राम भवन लहूलुहान पड़े हुए थे और इसकी सूचना गांव के प्रधान यशवंत सिंह को दी जिन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां डॉ0 चंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

भालू ने पहले भी किया था हमला।

आपको बता दे की ऐसी घटना पहले भी हो चुका है जहां एक युवक 7 फरवरी को अपने रोजमर्रा के लिए सूखी लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जंगल में गया था और अचानक भालू ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया संजय कुमार कोल पुत्र लालव्रत उम्र 28 वर्ष जो की लौवारी कला का ही निवासी था उसको भी भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था और उसका इलाज अभी तक वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?