ट्रक से बचने के प्रयास में पलटा ऑटो, पांच घायल, तीन की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

जुगैल (सोनभद्र) । जिले के जुगैल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अगोरी गांव के पास अचानक सामने आई ट्रक से बचने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया।

चोपन सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान तीन घायलों की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों की पहचान तथा अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

1494
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?