व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मंत्री से, रॉबर्ट्सगंज के भूमि विवाद उठाए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा बोले- खतौनी रजिस्टर गायब, नगरवासी मालिकाना हक से वंचित

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में जनपद प्रभारी मंत्री एवं लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिला और रॉबर्ट्सगंज नगर की भूमि व राजस्व संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।
जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से रह रहे नगरवासी आज भी मालिकाना हक से वंचित हैं। पूर्व में भी कई बार व्यापारियों व जनता की समस्याओं से जिम्मेदारों को अवगत कराया गया, पर समाधान नहीं हुआ। पूर्व में “टाड़ का डौर” के नाम से बसे इस शहर का कोई पुरसा हाल नहीं है।
श्री शर्मा ने प्रभारी मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि 22 फरवरी 2018 को संदिग्ध परिस्थितियों में नगर पालिका से खतौनी रजिस्टर गायब हो गया। 4 मार्च 2018 को प्राथमिकी दर्ज हुई, पर न रजिस्टर मिला और न दोषियों पर कार्रवाई हुई। इससे नगर क्षेत्र में भूमि संबंधी विवाद बढ़े हैं और नागरिकों को स्वामित्व, नामांतरण व अन्य राजस्व कार्यों में कठिनाई हो रही है।
उन्होंने मांग की कि खतौनी रजिस्टर गायब होने की उच्च स्तरीय जांच हो, दर्ज एफ.आई.आर. व विवेचना की स्थिति सार्वजनिक हो, सर्वे रिपोर्ट व अभिलेख शीघ्र प्रकाशित हों, नगर पालिका के भूमि अभिलेख डिजिटल हों और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि समय रहते मुख्यालय के जमीन विवाद न सुलझे तो घोरावल के उम्भा कांड जैसी पुनरावृत्ति हो सकती है।
ज्ञापन देने वालों में प्रितपाल सिंह, राजेश जायसवाल, जसकीरत सिंह, नागेंद्र मोदनवाल, विनय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?