तेलगुड़वा-कोन-विंढमगंज मार्ग की खस्ताहाल को लेकर अपना दल एस ने उठायी आवाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कोन से कचनरवा विंण्ढमगंज रोड निर्माण कार्य को दिए ज्ञापन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद को झारखण्ड राज्य से जोड़ने वाली कोन-तेलगुड़वा मार्ग की खस्ताहाल को लेकर आज पूर्व जिला अध्यक्ष अपना दल एस सत्यनारायणपटेल , आनन्द पटेल दयालु प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौपा। 

कोन-तेलगुड़वा मार्ग को बनाने के लिए दिसम्बर माह में निविदा  निकल जाने के बाद भी विलम्ब होना और कोन से कचनरवा होते हुए विंण्ढमगंज रोड को भी बनवाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से रखा गया।

इस आनन्द पटेल ने कहा कि 13 वर्ष से अधूरी रोड तेलगुड़वा से कोन के लिए लगातार  सड़क पर उतरकर लगभग 1000 से अधिक संख्या में आम आदमी के हस्ताक्षर कराकर शासन
प्रशासन को हमारे द्वारा भेजा गया। वही कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी पत्राचार किया सभी के सहयोग से दिसंबर महीने में टेंडर निकला लेकिन आज लगभग 6 महीने होने के बाद भी अभी तक रोड पर काम नहीं लग पाया आम आदमी हताश है परेशान है।


इस मौके पर अपना दल एस के शिब्बू शेख जिला उपाध्यक्ष, संतोष कनौजिया जिला सचिव, सोनी खान जिला कार्यकारिणीसदस्य, केडी पटेल जिला कार्यकारिणीसदस्य, शरीफ खान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?