अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म का संदेश फैलाने और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार मे महत्वपूर्ण योगदान रहा: राम निहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर, मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थी ‌ उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासको में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में मालवा की महारानी के रूप में धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान था ।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव,प्रमोद यादव, अशोक पटेल , डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, डॉक्टर के डी सिंह पटेल, मनीष तिवारी, सरदार पार ब्रह्म सिंह, गुलाब यासीन, सुशील राय, कुमारी मंदाकिनी पांडेय , कुमारी निधि पांडेय,  इमरान अहमद, तौकीर अहमद , जगत पटेल , मिथिलेश सिंह, दीनानाथ अग्रवाल, लाल बहादुर पाल , सुभाष यादव, विष्णु कुशवाहा, दीपक केसरी, दिनेश सरोज, प्रदीप यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?