पदोन्नति हुए राजस्व निरीक्षको का किया गया सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर तहसील के लेखपाल सभागार में किया सम्मान समारोह आयोजित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नति हुए लेखपाल बंधुओं को सदर तहसील से अवमुक्त होने के बाद आज तहसील कार्यकारिणी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि तहसीलदार सदर अमित सिंह मौके पर उपस्थित रहें। इस मौके पर माल्यार्पण कर पदोन्नत हुए राजस्व निरीक्षक को शुभकामनाएं दी गयी।

लेखपाल संवर्ग से प्रोन्नति हुए राजेश राय,सन्तोष कुमार द्विवेदी, राममूरत शास्त्री, विशम्भरनाथ, विजयनाथ आदि को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया, जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष संजय सिंह एवं संचालन तहसील मंत्री साजिद खान वारसी ने किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह,हृदेश सिंह, संजीव श्रीवास्तव, हरेन्द्र सिंह,संजीव कुमार,मनोज पटेल,अरविंद सिंह,अभिषेक यादव,श्रीभगवान, पंकज कन्नौजिया,अनिता गुप्ता, कंचन,रेशमा ,वंदना प्रियंका यादव, सविता देवी आदि लेखपाल तथा ज्योति गुप्ता,सरजू यादव, सरोज रत्ना, रामाश्रय आदि राजस्व निरीक्षक मौजूद रहें ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?