बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले की निंदा:अल्ताफ अहमद क़ादरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या की घटना की भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने निंदा की है। मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अल्ताफ अहमद क़ादरी ने कहा कि यह घटना बांग्लादेश सरकार की नाकामी और हिंदू-विरोधी माहौल का परिणाम है।
क़ादरी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले तत्काल बंद होने चाहिए, दोषियों को कठोरतम सज़ा मिलनी चाहिए और हिंदू समुदाय को सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं होता, तो यह विषय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया जाएगा।
क़ादरी ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर हिंसा को “आंतरिक मामला” बताकर छुपाने का दौर अब समाप्त हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा इस अन्याय के विरुद्ध सड़क से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक संघर्ष करेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?