प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले अखिलेश अपने गिरेबान में झांके:अनुप्रिया पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कार्तिकेय

जाति जनगणना पर राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ


अम्बेडकर नगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल आज अम्बेडकर नगर में अपना दल कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचीं। जहां उन्होंने अपना दल एस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जोश भरा। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अनुप्रिया पटेल ने जाति जनगणना को लेकर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा तो वही कानून व्यवस्था पर सवाल करने वाले अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि अपना दल एस हमेशा से जाति जनगणना की पक्षधर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मामले को केवल राष्ट्रीय मुद्दा बनाती रही है नहीं तो उनकी जिस प्रदेश में सरकार है, वहां पहले जाति जनगणना करके दिखाए। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे में देश के खिलाफ दिए गए बयानों पर भी केंद्रीय मंत्री ने उनकी ज़बर्दस्त आलोचना किया।

प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर अखिलेश यादव द्वारा लगातार हमला किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब जब सपा की सरकार रही है, कानून व्यवस्था की कैसी हाल रही है।

प्रदेश की जनता जानती है जब जब मतदाताओं ने इन्हें सत्ता से बाहर किया उसका प्रमुख कारण कानून व्यवस्था का ध्वस्त होना और ला एण्ड आर्डर ही रहा है। अखिलेश यादव को पहले अपने गिरेबान में देख लेना चाहिए तब सवाल उठाना चाहिए क्योकि उनकी अपनी पार्टी के नेता ऐसे आरोपो से घिरे हुए है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?