अनिरुद्ध करता था सलमान बन लूट, दो सगे भाइयों संग तीन लुटेरे गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनोज

प्रतापगढ़। जनपद सहित आसपास के जिलों में  लूट को अंजाम देने वाला लुटेरा अनिरुद्ध तिवारी जो सलमान बनकर लूट करता था जिसे लीलापुर थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों में दो सगे भाई अब्दुल व सलमान को गिरफ्तार किया है। प्रयागराज में मोबाइल शॉप से हुई चोरी के 10 लाख कीमत के 40 एंड्राइड व आईफोन, 315 बोर के दो तमंचे, 2 कारतूस जिंदा 2 खोखा, 12 बोर का तमंचा, एक कारतूस जिंदा व एक खोखा के साथ ही 1755 रुपये और एक बाइक हुई बरामद।


लीलापुर पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। पुलिस लाइन स्थित साई काम्प्लेक्स में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ लालगंज के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने पकड़े गए चोरी के आरोपियों को मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए खुलासा किया।

घटना प्रयागराज के थाना मऊ आइमा की है जहां बीती 11 सितम्बर की रात में फैसल की मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया गया, जिले के सीमा पर स्थित मऊआइमा बाजार होने के चलते इस मामले में जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई। सुल्तानपुर में सर्राफा डकैती के तार प्रतापगढ़ से भी जुड़ने के चलते जिले में कड़ी चौकसी बरती जा रही थी। पुलिस का दावा है कि लीलापुर पुलिस ने स्थानीय बाजार के तिराहे पर मौजूद थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली जिसके बाद पुलिस स्थानीय लोनी नदी के पुल के पास काम्बिंग कर बाइक सवार तीन लोगों को रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने रोक कर तलाशी ली तो भारी मात्रा में बरामदगी हुई।

इस कार्यवाही की सूचना पर सीओ लालगंज भी थाने पहुंच गए और पूछतांछ में चौकाने वाली बातें सामने आई और बड़ी चोरी की घटना का खुलासा हुआ, पकड़े गए चोरों का गिरोह मंदिरों, दुकानों व घरों को निशाना बनाता था। खास बात यह है कि अब तक मुस्लिम अपराधी हिन्दू नामों से अपराध करते पाए जाते रहे हैं लेकिन इस मामले में गिरफ्तार सलमान जिसका असली नाम अनिरुद्ध तिवारी उर्फ राजा बाबू है जो लालगंज कोतवाली के धारुपुर के आद्या प्रसाद तिवारी का बेटा है तो वहीं प्रयागराज मऊआइमा थाना इलाके के बड़ी मदारी गांव के शफीक के दो बेटे अब्दुल व सलमान जो मौजूदा समय मे देल्हूपुर थाना के स्थानीय कस्बे के रहने वाले अपने मामा के घर रहते हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?