विपरीत दिशा मे चल रहे बाइक सवार क्रेन से टकराये, एक युवक की मौत दो गम्भीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5 A हाथीनाला- नारायनपुर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के डाला वैष्णो मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार सीधे क्रेन से जा टकरा गए,जिसमे बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के डाला वैष्णो मन्दिर के पास एक ही बाइक पर सवार तीनो युवक एक ही बाइक पर सवार  विपरीत दिशा से आते हुए क्रेन से टकरा गए। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने घायलो को सीएचसी चोपन पहुंचाया।

वही सीएचसी चिकित्सक डॉक्टर शिव कुमार यादव ने बताया कि  19 वर्षीय आनंद को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।वहीं 25 वर्षीय महेंद्र और 17 वर्षीय मनीष की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?