शौच के लिए गए अधेड़ की कुएं में गिराने से हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव का मामला

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव में सोमवार की सुबह  शौच के लिए गया एक अधेड़ कुएं में गिर गए , जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान हरिदास, पुत्र स्व बलदेव, उम्र करीब 71 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मृतक के बेटे जगन्नाथ ने प्रभारी निरीक्षक थाना राबर्ट्सगंज को लिखित प्रार्थना पत्र देकर दी।
जगन्नाथ ने बताया कि उसके पिता हरिदास रोज की तरह सुबह शौच के लिए सोमवार को बाहर गए थे। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। गांव के अंदर ही अपने कुएं में झांक कर देखा तो पिता कुएं में गिरे पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पानी में डूबने से उनकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?