ढुटेर गांव में प्रधानमंत्री आवास को लेकर हुई खुली बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्राम प्रधान सुरसती देवी की अध्यक्षता में 139 संभावित पात्रों के नाम सूचीबद्ध, आपत्ति-सुझाव का अवसर दिए

शाहगंज, सोनभद्र। घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत ढुटेर स्थित पंचायत भवन पर मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की स्थाई पात्रता सूची तैयार करने हेतु खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुरसती देवी ने की।
इसमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष पात्रता सूची को पढ़कर सुनाई। इसके साथ ही आवास प्लस सर्वेक्षण के उद्देश्य, पात्रता मानकों तथा योजनाओं की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सचिव के अनुसार यहां कुल 139 संभावित पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं।
सेक्रेटरी ने बताया कि ग्राम वासियों को सूची में दर्ज नाम के संबंध में आपत्ति और सुझाव देने का अवसर भी प्रदान किया गया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने सूची में नाम शामिल नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए नाम शामिल किए जाने की मांग भी उठाई। कई लोगों ने अपना नाम भी दर्ज कराया। इस पर प्रधान प्रतिनिधि गुलाब सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
सेक्रेटरी ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पारदर्शिता बनाए रखने के लिए खुली बैठक में सूची सत्यापन पर जोर दिया। बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस मौके पर सहायक पंचायत प्रतिक्षा, रोजगार सेवक आनंद कुमार मौर्य, सुधेंद्र पांडेय, विजय कुमार चौहान, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, राम लखन चौहान, मनोज कुमार पांडेय, तेज बहादुर, राधे, अनिल कुमार मौर्य सहित तमाम ग्रामीणजन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?