धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारी की भीड़, सोना-चांदी से लेकर बर्तन तक की हुई जमकर बिक्री

IMG 20261106 222709
IMG 20261106 222709

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शुभ मुहूर्त में लोगों ने की जमकर खरीदारी, व्यापारियों के चेहरे खिले

सोनभद्र। दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई। शुक्रवार को धनतेरस के दिन सुबह से ही शहर के मुख्य बाजारों, सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा को निभाते हुए लोगों ने सोना-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, कपड़े और घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की।
सर्राफा दुकानों पर महिलाओं की विशेष भीड़ देखने को मिली। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, चेन, अंगूठी और झुमके खरीदे। वहीं बर्तन दुकानों पर स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग अधिक रही। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और मोबाइल की बिक्री में भी इजाफा हुआ।
बाजारों में भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने विशेष सजावट और ऑफर की व्यवस्था की थी। पुलिस प्रशासन ने भी भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।
व्यापारि मिठाई लाल सोनी ने बताया की इस बार धनतेरस पर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बिक्री हुई है। लोगों में उत्साह देखने को मिला। बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। धनतेरस की खरीदारी के साथ ही लोगों ने दीपावली की तैयारियां भी तेज कर दी हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?