पांच दिन से अंधेरे में खेतकटवा के ग्रामीण, शिकायत के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर

IMG 20261106 WA0006
IMG 20261106 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के सरकारी दावे की खुली पोल, त्योहारों के बीच बिजली संकट से ग्रामीणों में आक्रोश

कोन/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। ग्राम पंचायत खेतकटवा में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण पिछले पांच दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व जल गया, लेकिन विभागीय अधिकारियों को जानकारी देने और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक उसे बदला नहीं गया। एक तरफ भाजपा सरकार 24 घंटे के भीतर जले ट्रांसफार्मर बदलने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से ग्रामीणों को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद लगातार संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद विभाग की ओर से शिकायत संख्या PU03112603835 भी जारी की गई, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की। ऐसे में विभाग की शिकायत व्यवस्था और 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उनका कहना है कि त्योहारों के समय भी बिजली नहीं मिलने से घरों में अंधेरा छाया हुआ है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन करने वालों में रामनाथ पटेल, प्रमोद पटेल, महावीर पटेल, श्याम नारायण पटेल, विकास पटेल, सामंती देवी, रीता देवी, शिवकुमारी देवी, विद्या पटेल, गजाधर पटेल, दीपू गुप्ता आदि शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?