नाले के तेज बहाव में बह चुका छात्र, अब सड़क-पुलिया के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

IMG 20261105 WA0004
IMG 20261105 WA0004

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुलरिहवा टोले के 30-32 परिवारों की परेशानी, 3 किमी मार्ग और पुलिया निर्माण की मांग

सोनभद्र। चोपन विकास खंड की ग्राम पंचायत पड़रछ के गुलरिहवा टोले में सड़क और पुलिया के अभाव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बरसात में नाले का जलस्तर बढ़ने से आवागमन ठप हो जाता है। स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है। पिछले बरसात में आठवीं के छात्र विनय कुमार के नाले के तेज बहाव में बह जाने की घटना के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के पूर्व छात्र संघ मंत्री दीपू शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि टोले में करीब 30 से 32 परिवार रहते हैं। इनके आवागमन का एकमात्र रास्ता वर्षों से बदहाल है। लगभग तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है और रास्ते में पड़ने वाले नाले पर पुलिया भी नहीं है। बारिश में नाले में पानी बढ़ने पर ग्रामीणों का संपर्क बाधित हो जाता है। छात्र विनय कुमार पिछले बरसात में तेज बहाव में बह गया था, जिसे उसके साथियों ने किसी तरह बचाया था।
ग्रामीणों ने बताया कि आठवीं की छात्रा खुशी कुमारी ने भी सुरक्षित आवागमन के लिए सड़क और पुलिया निर्माण की अपील की है। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी होती है। महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और मजदूरों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ता है।
ज्ञापन में तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग बनवाने, नाले पर पक्की पुलिया का निर्माण प्राथमिकता से कराने तथा संबंधित विभाग से स्थलीय निरीक्षण कराकर कार्ययोजना तैयार करने की मांग की गई। प्रदर्शन में पलटन, मुन्नीलाल, उदय कुमार, रामकेश, सत्यनारायण, नंदकुमार, सोनू, विपिन कुमार, उमेश, विमलेश, राहुल, अमित और अनूप सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?