चकरघट्टा पुलिस ने की कार्रवाई, शराब के नशे में सड़क पर घूमकर राहगीरों का रास्ता रोकने वाले 32 पर कार्रवाई

image editor output image 297633163 1791091828897
image editor output image 297633163 1791091828897

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर हंगामा करने और अनावश्यक रूप से घूमकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने तिवारीपुर बाजार से मझगाई मुख्य मार्ग के बीच कार्रवाई करते हुए 32 लोगों का धारा 292 बीएनएस के तहत चालान किया।

पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तिवारीपुर बाजार से मझगाई जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग और उसके आसपास कुछ लोग शराब के नशे में घूमते मिले। आरोप है कि ये लोग आने-जाने वाले राहगीरों का रास्ता अवरुद्ध कर रहे थे।

पुलिस का कहना है कि शराब पीने के बाद सड़क और उसके किनारे खाली शराब की बोतलें व नमकीन के पैकेट फेंककर गंदगी भी फैलाई जा रही थी। इससे सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी। पुलिस टीम ने सभी को समझाते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

कार्रवाई की जद में विशेषरपुर, पिपराही, जयमोहनी, जनकपुर, तिवारीपुर, मझगाई, गढ़वा समेत विभिन्न गांवों के 32 लोग शामिल हैं। इनमें चकरघट्टा थाना क्षेत्र के अलावा नौगढ़, कर्मा, माची और सैदपुर थाना क्षेत्रों के रहने वाले लोग भी बताए गए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उपद्रव करने और राहगीरों को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के साथ थाना चकरघट्टा की टीम शामिल रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?