बैल को पानी पिलाने के लिए पानी निकालते समय हुआ हादसा
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनडीहा के भलूही टोला में शुक्रवार को कच्चे कुएं में गिरने से 66 वर्षीय वृद्ध होलशाह पुत्र रामरूप की मौत हो गई। मृतक के पुत्र रामसरन ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। बताया गया कि होलशाह घर से करीब 40 मीटर दूर स्थित कच्चे कुएं पर बैल को पानी पिलाने के लिए गए थे। पानी निकालते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरे।घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। लीलासी चौकी इंचार्ज परमानंद त्रिपाठी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है।








