अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग: जीत सिंह खरवार तीसरी बार बने उपाध्यक्ष, सोनभद्र में बधाइयों का तांता

IMG 20261003 WA0000
IMG 20261003 WA0000

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर जीत सिंह खरवार को पुनः तीसरी बार मनोनीत किया गया है। उनके पुनर्मनोनयन की जानकारी मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
तीसरी बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर राज्य मंत्री संजीव गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, रॉबर्ट्सगंज सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, डा धर्मवीर तिवारी,अजीत चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, दुद्धी के पूर्व प्रत्याशी श्रवण गोंड, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शुभचिंतकों ने कहा कि खरवार के अनुभव और मार्गदर्शन से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से जुड़े जनहित के मुद्दों को आयोग के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने में गति मिलेगी। उन्होंने उनके सफल और स्वर्णिम कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर जीत सिंह खरवार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों तथा जनसरोकारों से जुड़े विषयों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?