राजकीय इंटर कालेज के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, थर्ड पार्टी से जांच के निर्देश: जिलाधिकारी

IMG 20261003 WA0008
IMG 20261003 WA0008

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला के भवन पर डीएम की सख्ती, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

धीमी प्रगति पर डीएम का कड़ा रुख, श्रमिक-मिस्त्री बढ़ाकर निर्माण में तेजी लाने के आदेश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के दुद्धी तहसील क्षेत्र में   निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी को निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में लेबर एवं मिस्त्रियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि कार्य की गति में अपेक्षित तेजी लाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 दिसंबर तक हर हाल में विद्यालय भवन के निर्माण कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री एवं अन्य सामग्री की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी से जांच कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय झारोकला में अध्ययनरत छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय में दी जा रही शिक्षा व्यवस्था, शिक्षण कार्य एवं पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं से संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने शैक्षिक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन विद्यालय भवन के कार्य की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने दोहराया कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक देरी अथवा गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एस.के. सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?